
अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी सिजलिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं।
दिशा ने दरअसल मिरर सेल्फी शेयर की हैं, जिनमें वह अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। दिशा की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन पर फैंस की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही हैं।
फैंस लुटा रहे प्यार
दिशा पाटनी ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें वह बाथरूम मिरर में फोटो क्लिक करती नजर आ रही हैं। उनके बाल खुले हुए हैं। अपनी इन तस्वीरों से दिशा ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। हमेशा की तरह दिशा अपने इस अंदाज से फैंस का दिल धड़काती नजर आई हैं। पहली फोटो में दिशा ब्लैक बिकिनी और रेड-ऑरेंज प्रिंट टाइट पैंट्स पहनी हैं। दूसरी तस्वीर में दिशा ने रेड कलर की प्लेन बिकिनी पहनी हुई है। दूसरी फोटो में उन्होंने बालों को बन के रूप में बांधा हुआ है। इसमें भी वह मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। एक अन्य फोटो में वह गुलाब का फूल अपनी थाइज पर रखकर फ्लॉन्ट कर रही हैं।
बता दें कि दिशा पाटनी अक्सर अपनी बिकिनी तस्वीरों से इंस्टाग्राम पर पर तहलका मचाती नजर आती हैं। फैंस भी दिशा के इस बोल्ड अंदाज के कायल हैं। दिशा पाटनी के इंस्टाग्राम पर 51.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दिशा के बोल्ड और बिकिनी फोटोज खूब वायरल होते हैं।
अपने खूबसूरत फिगर और लुक्स के लिए मशहूर दिशा अपने डांस, जिमिंग और जिमनास्टिक के वीडियोज भी अक्सर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। दिशा फिटनेस फ्रीक हैं और अक्सर अपनी फिटनेस से फैन्स को मोटिवेट करती दिखती हैं।
Keep up with what Is Happening!