
मशहूर गायक भूपिंदर सिंह (Bhupinder Singh) का सोमवार को 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। उन्होंने मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल में 18 जुलाई की शाम को 7:45 बजे अंतिम सांस ली।
भूपिंदर के गुजर जाने से एक ओर जहां सितारों से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया तो दूसरी ओर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भूपिंदर, कोरोना संक्रमित भी थे, ऐसे में देर रात भूपिंदर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के श्मशान घाट लाया गया और दिग्गज गायक पंचतत्व में विलीन हो गए।
रिपोर्ट के मुताबिक इलाज के दौरान जांच में भूपिंदर सिंह को बड़ी आंत में कैंसर की आशंका नजर आ रही थी। उन्हें कोविड भी हो गया था जिसके बाद उनकी सेहत में लगातार गिरावट आ रही थी।
एक तरफ स्कैनिंग में कैसर के बढ़ने की आशंका साफ दिख रही थी और दूसरी तरफ उनका कोविड भी ठीक नहीं हो रहा था। इसी बीच सोमवार शाम 7.30 बजे उन्होंने प्राण त्याग दिए।
डॉक्टरों से मिली जानकारी के मुताबिक को-मॉबिर्टीज की दिक्कत के चलते भूपिंदर का निधन हुआ है। मालूम हो कि गजल गायक भूपिंदर सिंह ने बहुत लंबा सफर तय किया था।
'होके मजबूर मुझे, उसे बुलाया होगा', 'दिल ढूंढता है', 'दुकी पे दुकी हो या सत्ते पे सत्ता' जैसे उनके तमाम गाने बहुत ज्यादा मशहूर हुए और उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा थी। उनका काम उन्हें हमेशा ही फैंस और उनके चाहने वालों के बीच जिंदा रखेगा।
Keep up with what Is Happening!