सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह अस्पताल में भर्ती, अस्पताल से फोटो वायरल,फैंस ने की दुआ
दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत sushant singh rajput के पिता केके सिंह KK Singh अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अस्पताल में बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सुशांत की दोनों बहने भी नजर आ रही हैं।
इंटरनेट पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जो सुशांत के पिता की है। तस्वीर में उनके पिता केके सिंह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रहे हैं। केके सिंह को दिल की बीमारी बताई गई है। केके सिंह को हरियाणा के फरीदाबाद एशियन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। तस्वीर में सुशांत की दोनों बहने प्रियंका Priyanka और मीतू Meetu नजर आ रहीं हैं। साथ में उनके पिता को भी बिस्तर पर आराम करते हुए देखा गया है।
एक्टर सुशांत की मौत की जांच CBI कर रही है। हालांकि, इस मामले पर अब तक कोई फैसला नहीं आया है। फैंस ने अपने कमेंट्स में जल्दी केस के फैसले की भी गुहार लगाई।
Keep up with what Is Happening!