वरुण धवन के घर से आई गुड न्यूज़, बेबी बॉय का हुआ प्रवेश
वरुण धवन के घर से गुड न्यूज आई है। उनके घर में बेबी बॉय आ गया है। इससे पहले कि आप सोचें कि वरुण और नताशा दलाल पैरेंट्स बन गए हैं तो बता दें कि ऐसा नहीं है।
दरअसल, वरुण के भाई रोहित धवन और जाह्नवी धवन दूसरे बेबी के पैरेंट्स बने हैं। दोनों का बेटा हुआ है। बता दें कि रोहित धवन, डेविड धवन के बड़े बेटे और वरुण के भाई हैं।
आज ही थोड़ी देर पहले रोहित को अस्पताल में स्पॉट किया गया था अपने पिता के साथ। मीडिया फोटोग्राफर्स कहते हैं कि बधाई रोहित सर।
बता दें कि मार्च में नताशा ने रोहित की पत्नी जाह्नवी के लिए बेबी शॉवर रखा था जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
इस फंक्शन में दोनों की दोस्त और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी आई थीं। अंशुला ने बेबी शॉवर की फोटोज शेयर की थीं। फोटोज में जाह्नवी बेबी बंप के साथ नजर आ रही थीं।
बता दें कि रोहित और जाह्नवी 7 साल तक रिलेशनशिप में थे और फिर साल 2012 में दोनों ने गोवा में शादी की। रणबीर कपूर, अमीशा पटेलस सोनम कपूर और गविंदा जैसे कई सेलेब्स शादी में शामिल हुए थे। इसके बाद साल 2018 में दोनों बेटी के पैरेंट्स बने थे जिसका नाम नियारा है। नियारा भी वरुण के काफी क्लोज हैं और वरुण कई बार नियारा के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
Keep up with what Is Happening!