Indian Idol 13: इंडियन आइडल में शत्रुघ्न सिन्हा को रीना रॉय की तारीफ करना पड़ा भारी, पत्नी बोलीं- तू घर चल

सोनी टीवी ने शो इंडियन आइडल के शादी थीम एपिसोड का अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शो का सेट शादी समारोह की तरह सजाया गया है। यहां तक कि शो के जज भी एथनिक कपड़ों में नजर आ रहे हैं।
Indian Idol 13: इंडियन आइडल में शत्रुघ्न सिन्हा को रीना रॉय की तारीफ करना पड़ा भारी, पत्नी बोलीं- तू घर चल

इंडियन आइडल रियलिटी शो दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। इस शो से हर साल कुछ बेहतरीन गायक कामयाब होकर निकलते हैं। वहीं शो के आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ नजर आने वाले हैं। कपल के आने पर इंडियन आइडल के इस एपिसोड में शादी की थीम रखी गई है। एपिसोड के दौरान अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच नोंकझोंक भी दिखाई दे रही है। 

कंटेस्टेंट ने गाए शादियों के गाने
सोनी टीवी ने शो इंडियन आइडल के शादी थीम एपिसोड का अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शो का सेट शादी समारोह की तरह सजाया गया है। यहां तक कि शो के जज भी एथनिक कपड़ों में नजर आ रहे हैं। शो के दौरान सभी प्रतियोगी शादी से जुड़े गाने गाते हुए नजर आ रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट शत्रुघ्न की फिल्मों के गाने गाते हुए भी दिखाई दिए हैं।

शत्रुघ्न ने की रीना रॉय की तारीफ
वहीं, शो के दौरान एक कंटेस्टेंट उनका और रीना रॉय का गाना, 'जा रे जा ओ हरजाई देखी तेरी दिलदारी' गाते हैं। जिसके बाद इसपर शत्रुघ्न रीना रॉय की तारीफ करते हैं।  इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को देखा कि वह उन्हें ही देख रही हैं तो, शत्रुघ्न कहते हैं कि तुम उधर देखो। उसके बाद उनकी पत्नी पूनम कहती हैं कि तू घर चल। जिसके बाद वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट और जज हंसने लगते हैं। अपकमिंग एपिसोड इस वीकेंड पर दर्शकों को देखने को मिलेगा। इंडियन आइडल का 12 सीजन काफी हिट रहा था। इस सीजन को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news