
जान्हवी कपूर कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। वह अब तक कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा जान्हवी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं। इन दिनों उनका नाम शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
हालांकि, अभी तक दोनों के ही तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। डेटिंग की खबरों के बीच मंगलवार को जान्हवी को अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, लेकिन एक्ट्रेस से ज्यादा सबका ध्यान उनके कथित बॉयफ्रेंड ने खींचा।
छुट्टियां मनाने निकली जान्हवी अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ नजर आईं। इस दौरान शिखर को भी एयरपोर्ट पर देखा गया। वह ग्रे पैंट और नीले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आए। वहीं, बोनी कपूर भी कैजुअल लुक में नजर आए। इसके अलावा जान्हवी कपूर ब्लू सूट में देसी अंदाज में नजर आईं।
एक पैपराजी ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जाहन्वी, बोनी और शिखर पहाड़िया को देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। ज्यादातर यूजर्स इस पोस्ट पर शिखर के बारे में पूछते नजर आए।
बता दें कि निर्माता बोनी कपूर अगले महीने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ रोमांटिक-कॉमेडी तू झूठी मैं मक्कार के साथ अभिनय की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पिछले महीने विजय अभिनीत तमिल फिल्म थुनिवु का निर्माण किया था। वह इस साल के अंत में अजय देवगन अभिनीत पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा मैदान का भी निर्माण कर रहे हैं।
वहीं, जान्हवी की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में धड़क के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। आखिरी बार उन्हें फिल्म मिली में देखा गया था। मलयालम फिल्म हेलन (2019) के हिंदी रीमेक को भी बोनी ने ही बनाया था। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही बवाल और मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आने वाली हैं।
Keep up with what Is Happening!