Kareena Kapoor जल्द बनेंगी बुआ, अरमान जैन की वाइफ Anissa Malhotra के बेबी शावर में पहुंची एक्ट्रेस

दरअसल रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन की बहू अनीषा मल्होत्रा जैन प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में अनीषा की गोदभराई की रस्म हुई जिसकी तस्वीर ननद करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर ड्रॉप कर फैंस का दिल जीत लिया है।
Kareena Kapoor जल्द बनेंगी बुआ, अरमान जैन की वाइफ Anissa Malhotra के बेबी शावर में पहुंची एक्ट्रेस

कुछ ही दिनों पहले कपूर खानदान में नन्हें मुन्ने की किलकारी गूंजी थी। नीतू कपूर की बहू और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट प्रेग्नेंट थीं, और उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। अब एकबार फिर जल्द ही कपूर परिवार में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।

दरअसल रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन की बहू अनीषा मल्होत्रा जैन प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में अनीषा की गोदभराई की रस्म हुई जिसकी तस्वीर ननद करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर ड्रॉप कर फैंस का दिल जीत लिया है। तो चलिए जानते हैं कि इस दौरान किसने-किसने  एंट्री मारी।

अनीषा और अरमान की बात करें तो इस खास मौके के लिए अनीषा ने रॉयल ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी। जिसपर सफेद से वर्क था। वहीं अरमान ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। ऊपर से उन्होंने प्रिंटेड जैकेट कैरी किया था।

अरमान जैन करीना कपूर के कजिन हैं। इस रिश्ते है करीना अनीषा की ननद हुईं। करीना कपूर भी अनीषा के बेबी शावर में पहुंचीं थीं और उन्होंने ट्रेडिशनल लुक लिया था।

सोशल मीडिया पर करीना कपूर और अनीषा मल्होत्रा जैन की ये लेटेस्ट तस्वीर काफी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। वहीं इस फंक्शन में और भी कई लोगों ने ट्रेडिशनल ड्रेस में एंट्री मारी थी।

करीना के अलावा उनके पिता और दिग्गज एक्टर रणधीर कपूर ने भी अनीषा मल्होत्रा जैन के बेबी शावर में शिरकत की है।

कपूर खानदान के घर खुशी का मौका था, ऐसे में पैपराजी का पहुंचना तो जरूरी था। ऐसे में पैपराजी को ध्यान में रखते हुए अरमान जैन और उनकी मां यानि करीना की बुआ रीमा जैन ने पैपराजी को भी मिठाई बांटी।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news