Kartik Aaryan Wedding: कार्तिक आर्यन करने जा रहे हैं शादी? एक्टर ने भरी महफिल में किया ऐलान!!

हाल ही में कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी खबर समाने आ रही है। हालांकि यह खबर फिल्म को लेकर नहीं बल्कि कार्तिक की शादी को लेकर है। खबर आई है कि अब कार्तिक आर्यन भी सिंगल से मिंगल होने जा रहे हैं।
Kartik Aaryan Wedding: कार्तिक आर्यन करने जा रहे हैं शादी? एक्टर ने भरी महफिल में किया ऐलान!!

कार्तिक आर्यन इन दिनों हिंदी सिनेमा के उभरते हुए सितारे बने हुए हैं। पिछले साल अभिनेता की भूल भुलैया 2 सुपरहिट रही है। इस फिल्म ने खूब बंपर कमाई की है। कार्तिक ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। अभिनेता के फैंस उनको बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं।

हाल ही में कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी खबर समाने आ रही है। हालांकि यह खबर फिल्म को लेकर नहीं बल्कि कार्तिक की शादी को लेकर है। खबर आई है कि अब कार्तिक आर्यन भी सिंगल से मिंगल होने जा रहे हैं।

इन दिनों बी टाउन के कई सितारे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, अभिषेक पाठक भी शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं, जिनको फैंस ने भी पसंद किया था। अब खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन भी घोड़ी चढ़ने जा रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि कार्तिक ने खुद यह बात कही है।

कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कार्तिक जी सिने अवॉर्ड के मंच पर ढोल नगाड़ों के साथ एंट्री करते हैं। इसके बाद कार्तिक कहते हैं, 'देखिए ना बॉलीवुड में एक बाद एक सबके बैंड बज रहे हैं, सारे घोड़ी चढ़ रहे हैं, सबके विकेट गिट रहे हैं। लेकिन एक विकेट अब तक नहीं गिरा। ऐलिजिबल सिंगल क्लब में आखिर रह कौन गया। मैं, लेकिन अब मौसम बदल रहा है ये सख्त लौंडा भी पिघल रहा है। मैंने भी सोचा शादी का लड्डू खाकर देख ही लेता लूं। प्यार का पंचनामा तो कर लिया, अब शादी का पंचनामा भी कर लेता हूं। इसलिए सबके सामने इस मंच को साक्षी मानकर आज मैं अपने सारे फैंस और इंडस्ट्री को ये न्यूज देना चाहता हूं कि मैं शादी करने जा रहा हूं।'

हालांकि कार्तिक इस घोषणा के बाद ऑडियंस में बैठे सभी लोग खूब हंसने लगते हैं। कार्तिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि उन्होंने सच में इस बात की घोषणा की है या फिर यह सिर्फ एक मजाक है यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन फैंस को वीडियो काफी पसंद आ रहा है और उन्होंने तो कहा है कि कार्तिक को कृति से शादी कर लेनी चाहिए।

कार्तिक के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, सर अगर आप शादी करने के बारे में सोच रहे हैं तो प्लीज कृति सेनन से करना। वहीं दूसरे ने लिखा, भगवान करे कृति से शादी करे। एक अन्य यूजर ने लिखा, कौन है वो परी? कृति सेनन क्या ये आप हैं?

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news