
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन के लिए आज का दिन यानी 17 फरवरी बेहद खास है, क्योंकि आज सिनेमाघरों में उनकी नई फिल्म 'शहजादा' ने दस्तक दी है। अपनी फिल्म को लेकर लगातार कार्तिक आर्यन सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, फिल्म के रिलीज होने के बाद कार्तिक आर्यन ने अब बप्पा की शरण ले ली है। कार्तिक आर्यन की फोटोज और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
आज कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा' रिलीज हुई है। इस बीच प्रार्थना करने कार्तिक आर्यन गणपति बप्पा के शरण में पहुंचे। दरअसल, आज कार्तिक आर्यन मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर गए। यह काफी प्रचलित मंदिर है। कई बॉलीवुड सितारे बप्पा का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचते हैं। अब कार्तिक आर्यन भी अपनी फिल्म की सफलता की प्रार्थना करने के लिए मंदिर पहुंचे। इससे पहले कार्तिक अपने जन्मदिन पर माता-पिता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे।
सिद्धिविनायक मंदिर से कार्तिक आर्यन का एक वीडियो भी सामने आया है। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन ने भी अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह गणपति बप्पा के सामने नतमस्तक दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए कार्तिक आर्यन एक कैप्शन में लिखा, 'गणपति बप्पा मोरिया। बप्पा की ब्लेसिंग्स के साथ अब 'शहजादा' आपका।
वही, मंदिर से कार्तिक आर्यन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन सफेद कुर्ता पहने हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने कंधे पर भगवा रंग का गमछा लिया हुआ है। कार्तिक आते हैं और सीधा मंदिर में दर्शन करने के लिए चले जाते हैं। कार्तिक के इस सिंपल लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
वहीं, बात करें फिल्म के बारे में तो 'शहजादा' में कार्तिक आर्यन के साथ अभिनेत्री कीर्ति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को रोहित धवन द्वारा निर्देशित किया गया है। यह साउथ की सुपरहिट फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ पूजा हेगड़े नजर आई थीं।
Keep up with what Is Happening!