Koffee With Karan 7: क्या Karan Johar को पार्टनर से मिला धोखा? वरुण धवन से की अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप पर बात

कॉफी विद करण में जुग जुग जियो एक्टर अनिल कपूर और वरुण धवन ने खूब रंग जमाया। चिट-चैट सेशन के बाद करण जौहर ने प्यार में धोखे का टॉपिक शुरू किया। उन्हें अनिल कपूर से भी इस पर सवाल किया।
Koffee With Karan 7: क्या Karan Johar को पार्टनर से मिला धोखा? वरुण धवन से की अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप पर बात

कॉफी विद करण में करण जौहर हमेशा दूसरे के रिलेशनशिप पर बात करते हैं। इस बार उन्होंने अपने ब्रेकअप पर बात की। लेटेस्ट एपिसोड में वरुण धवन और अनिल कपूर करण जौहर के मेहमान बने थे। उन दोनों ने कई शादी से लेकर नेपोटिजम तक कई मुद्दों पर बात की। वहीं करण ने बताया कि वह सिंगल हैं। उनके रिलेशनशिप का सपोर्ट वरुण धवन ने किया था। हालांकि उनका ब्रेकअप हो चुका है।

करण ने शुरू किया धोखे का टॉपिक

कॉफी विद करण में जुग जुग जियो एक्टर अनिल कपूर और वरुण धवन ने खूब रंग जमाया। चिट-चैट सेशन के बाद करण जौहर ने प्यार में धोखे का टॉपिक शुरू किया। उन्हें अनिल कपूर से भी इस पर सवाल किया। इस बीच करण ने बताया कि नताशा से शादी के पहले वरुण कई लड़कियों से बातचीत कर चुके थे। वरुण ने करण से पूछा कि वह धोखे वाली थीम में इतना इंट्रेस्ट क्यों ले रहे हैं। इस पर करण ने जवाब दिया कि वह ह्यूमन बिहेवियर में इंट्रेस्टेड हैं।

वरुण ने किया था करण का सपोर्ट

वरुण धवन ने होस्ट करण जौहर से सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी धोखा दिया है या उन्हें धोखा मिला है? इस पर करण जौहर ने बताया कि वह रिलेशनशिप में ही नहीं हैं। इस पर वरुण ने करण को घेरने की कोशिश की और कहा कि वह नेशनल टीवी पर बोल रहे हैं कि रिलेशनशिप में नहीं हैं। इस पर करण ने जवाब दिया, तुमको पता है कि मैं नहीं हूं, तुम्हें यह भी पता है कि मेरा ब्रेकअप हो चुका है। करण बोलते हैं, तुमको पता है कि मेरा ब्रेकअप हो चुका है और उस रिलेशनशिप का तुम बहुत सपोर्ट करते थे। बहुत शुक्रिया लेकिन मेरा ब्रेकअप हो गया है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news