मालदीव में वेकेशंस इंजॉय कर रही मौनी रॉय, दिलकश तस्वीरों से बढ़ा दी फैंस के दिलों की धड़कने

मौनी रॉय की फिल्म ब्रह्मास्त्र इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है।
मालदीव में वेकेशंस इंजॉय कर रही मौनी रॉय, दिलकश तस्वीरों से बढ़ा दी फैंस के दिलों की धड़कने

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज के बाद मौनी रॉय इन दिनों मालदीव में वेकेशंस इंजॉय कर रही हैं। मौनी रॉय ने इस वेकेशन की कुछ दिलकश तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें वह पिंक कलर की शार्ट ड्रेस में बीच पर पोज देती नजर आ रही हैं।

मौनी की इन तस्वीरों पर फैंस के साथ -साथ सेलेब्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-'सो ब्यूटीफुल!' वहीं सोफी चौधरी ने दिल वाली इमोजी बना कर प्रतिक्रिया दी है।

उल्लेखनीय है कि मौनी रॉय की फिल्म ब्रह्मास्त्र इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है। टेलीविजन जगत से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक का कामयाब सफर करने वाली मौनी रॉय जल्द ही फिल्म माया जाल में अभिनय करती नजर आएंगी ।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news