आलिया या रणबीर... किसकी तरह दिखती है बेबी गर्ल? दादी नीतू कपूर ने दिया जवाब

साझा किए गए वीडियो में नीतू कपूर को कार से मुस्कुराते हुए बाहर आते देखा जा सकता है। इसके बाद पैपराजी पूछते हैं कि घर में लक्ष्मी आई है आप क्या कहना चाहोगे। तो नीतू कपूर कहती हैं कि मैं क्या बोलना चाहूंगी मैं बहुत खुश हूं।
आलिया या रणबीर... किसकी तरह दिखती है बेबी गर्ल? दादी नीतू कपूर ने दिया जवाब

कपूर परिवार में आज खुशियों की किलकारी गूंजी है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने आज अपने यहां बेबी गर्ल का स्वागत किया है। ऐसे में सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी कपल को बधाई देते नजर आ रहे हैं। अब तक करीना कपूर से लेकर कपूर फैमिली के कई सदस्यो के रिएक्शन सामने आ चुके हैं। दादी नीतू कपूर को बांद्रा में स्पॉट किया गया। जहां पर उनके चेहरे पर दादी बनने की खुशी साफ देखी जा सकती थी। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सवालों के जवाब भी दिए। वहीं आलिया भट्ट की तबीयत के बारे में भी जानकारी दी।

नीतू कपूर के चेहरे पर दिखी दादी बनने की खुशी
साझा किए गए वीडियो में नीतू कपूर को कार से मुस्कुराते हुए बाहर आते देखा जा सकता है। इसके बाद पैपराजी पूछते हैं कि घर में लक्ष्मी आई है आप क्या कहना चाहोगे। तो नीतू कपूर कहती हैं कि मैं क्या बोलना चाहूंगी मैं बहुत खुश हूं।

आलिया या फिर रणबीर कपूर किस पर गई है बेबी?
बेबी किस पर गई है? इस सवाल के जवाब में नीतू मुस्कुराते हुए कहती हैं कि अभी छोटी है...आज ही जन्म लिया है, हां लेकिन बहुत क्यूट है। नीतू कपूर ने आलिया की तबीयत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर  इसी साल 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे थे और शादी के कुछ दिनों बाद कपल ने जानकारी दी थी कि वह नन्हें मेहमान का स्वागत करने जा रही हैं। आज आलिया रणबीर ने अपनी बेबी गर्ल का स्वागत किया है। इससे न सिर्फ कपूर फैमिली बल्कि बॉलीवुड में भी खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news