
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान काफी समय से चर्चा में है। कुछ समय पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। टीजर को फैंस ने खूब पसंद किया था। इसमें शाहरुख का एक्शन अवतार देखने को मिला था।
वहीं कुछ दिन बाद इस फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुआ। जिसके बाद उस पर दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी पर जमकर बवाल हुआ।
अब शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में शाहरुख का जोरदार एक्शन सीन देखने को मिला है।
ट्रेलर काफी शानदार है। ट्रेलर में सिर्फ शाहरुख ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम के अलावा डिंपल कपाड़िया भी नजर आ रही हैं।
इस फिल्म में शाहरुख खान के एक सोल्जर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं उनका साथ देने के लिए दीपिका पादुकोण भी मौजूद हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Keep up with what Is Happening!