
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह आज ताजनगरी में शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी होटल जेपी पैलेस में संपन्न हुई है। कपल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही संग्राम सिंह ने अपनी दुल्हनिया के लिए एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
पायल और संग्राम सिंह ने ताजनगरी में शादी करने का फैसला पहले ही ले लिया था और आज दोनों एक दूजे के हो गए। सफेद शेरवानी में संग्राम जहां काफी हैंडसम लग रहे हैं, तो लाल रंग के लहंगे में पायल भी बेदह खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। एक दूजे का हाथ थामे दोनों की ये तस्वीरें फैंस को भी काफी पसंद आ रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए संग्राम ने प्यारा सा मैसेज लिखा, 'पाyal ke sanराम।'
बता दें कि पायल और संग्राम की शादी की रस्में शनिवार दोपहर से ही शुरू हो गई थीं। शुक्रवार को कपल ने अपनी शादी से पहले एक प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी। पायल ने पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर कर लिखा था, 'हमारे जीवन की खूबसूरत यात्रा की शुरुआत ! आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद की जरूरत है। इसके साथ ही पायल ने शादी के जुड़ी हर रस्म की तस्वीरें भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं।
गौरतलब हो कि पायल और संग्राम पहली बार 2011 में आगरा के पास एक हाईवे पर ही मिले थे। इसके बाद दोनों रियलिटी शो 'सर्वाइवर इंडिया' में दोबारा मिले और उन्हें प्यार हो गया। दोनों जब शो से बाहर आए तो एक साल बाद ही पायल ने संग्राम के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था। पिछले 12 साल से दोनों एक साथ थे और अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
Keep up with what Is Happening!