
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक ख्याती हासिल करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक ज्वैलरी ब्रांड के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पेरिस गई हुई हैं। अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी ड्रेसिंग से भी सबका दिल जीतने वाली प्रियंका यहां पर भी अपने हुस्न का जादू बिखेरने में कामयाब रही हैं। बीते दिन मैटेलिक कलर का बोल्ड गाउन पहन सभी को चौंकाने के बाद एक बार फिर देसी गर्ल ने अपने अंदाज से सभी का मन मोह लिया है। बुलगारी इवेंट से इस बार फिर प्रियंका को स्टाइलिश लुक में बाहर निकलते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
ब्लैक रफल्ड गाउन में प्रियंका का जलवा
प्रियंका की यह वायरल होती तस्वीरें पेरिस के एक होटल से बाहर निकलते समय क्लिक की गई हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री को एक ब्लैक कलर का रफल्ड गाउन पहने देखा गया। मेसी बन और न्यू मेकअप के साथ अपने लुक को कंपलीट करते हुए प्रियंका ने डायमंड नेकलेस पहना हुआ था। इवेंट में पहुंचकर प्रियंका ने अपनी कार से उतरते वक्त अभिवादन भी किया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सेलेब्स को भी भाया देसी गर्ल का लुक
प्रियंका ने लंदन बेस्ड डिजाइनर रॉबर्ट वून का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना हुआ था। डिजाइनर ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रियंका की बहुत सारी तस्वीरें और वीडियो साझा कीं, जिनपर ढेरों लोग कमेंट कर अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं। कमेंट करने वाले फैंस के बीच कई हॉलीवुड हस्तियों ने भी प्रियंका की तारीफों के पुल बांधे। उनमें एक नाम अभिनेत्री जमीला जमील का भी था, उन्होंने लिखा, "प्रियंका ने मुझे चौंका दिया।" इसके साथ जमीला ने एक लाल दिल वाला इमोजी भी कमेंट किया। ज्वैलरी डिजाइनर लूसिया सिल्वेस्ट्री ने भी प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रैंप वॉक को गौर से देखती हुई नजर आ रही हैं।
प्रियंका का स्टाइल देख फैंस हुए हैरान
इस इवेंट की बहुत सारी तस्वीरें अभिनेत्री के फैन पेज ने भी साझा कीं, जिनपर प्रियंका के फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने प्रियंका को 'क्वीन' कहकर सम्मानित किया। एक ने लिखा, "ओएमजी...!!! सोह !!!!! अमेजिंग एंड ब्यूटीफुल...!!! प्रियंका चोपड़ा जोनस...!!!" वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, "लवली प्रियंका। सिर से पांव तक, आप परफेक्ट लग रही हैं। बुलगारी ने सही प्रतिनिधि चुना।" बता दें कि प्रियंका पिछले हफ्ते पेरिस पहुंची थीं और उन्होंने खुलासा किया था कि वह 'कुछ रोमांचक' करने के लिए वहां गई हैं। इसके बाद उन्होंने पेरिस में बुलगारी के नए ज्वेलरी कलेक्शन 'ईडन द गार्डन ऑफ वंडर्स' के लॉन्च में पार्ट लिया था।
Keep up with what Is Happening!