पति Nick Jonas संग बीच पर रोमांटिक हुईं Priyanka Chopra, एक्ट्रेस ने शेयर की वेकेशन की फोटोज

प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ लास वेगास में रहती हैं, जहां से अक्सर वह अपनी और निक की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
पति Nick Jonas संग बीच पर रोमांटिक हुईं Priyanka Chopra, एक्ट्रेस ने शेयर की वेकेशन की फोटोज

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अपने काम के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। उनकी गिनती पावर कपल्स में गिना जाता है। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं।

प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ लास वेगास में रहती हैं, जहां से अक्सर वह अपनी और निक की रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार वह लास वेगास से दूर अपने पति के साथ एक रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर छाए प्रियंका-निक
प्रियंका और निक एक-दूसरे के साथ एक स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं, जिसे देख दुनियाभर के फैंस दोनों पर फिदा रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ एक बार फिर अपनी और निक की कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं। अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर हाल ही में प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ शहर से दूर टर्क्स और कैकोस आइलैंड पर एक-दूसरे के संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट साझा की है, जिनमें वह पति निक के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। जहां पहली फोटो में प्रियंका निक को किस करती हुई दिख रही हैं, वहीं दूसरी फोटो में दोनों यॉट पर प्यार से समय बिता रहे हैं। इन तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

खुशी से झूमे फैंस
प्रियंका और निक की वेकेशन से वायरल होती इन तस्वीरों में दोनों बहुत प्यार भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों के प्यार के साथ-साथ फैंस प्रियंका का बिकीनी लुक देख भी उनके कायल हो रहे हैं। ब्लैक बिकीनी और शॉर्ट्स में अभिनेत्री की टोन्ड फिगर और कर्व्स देख सब उनकी बॉडी की भी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर अपना प्यार दिखा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,"लवली कपल।" तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,"क्यूट।" कई अन्य लोग दोनों को लव बर्ड्स बुला रहे हैं।

इन प्रोजेक्ट्स में करेंगी काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में हॉस्पिटैलिटी की दुनिया में कदम रखा है। इसके साथ ही वह हॉलीवुड और बॉलीवुड की की कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हॉलीवुड में प्रियंका जहां 'बैक टू मी' में दिखाई देंगी, वहीं बॉलीवुड में वह 'जी ले जरा' फिल्म में काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी काम करेंगी।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news