तंजानिया के जंगलों में वेकेशन एंजॉय करते नजर आए Ram Charan, फैंस को भाया 'RRR' स्टार का अंदाज

बता दें कि राम चरण सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और वह अपनी हॉलीडे की तस्वीरें लगातार फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वह अफ्रीकी प्रांत में ड्राइविंग का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
तंजानिया के जंगलों में वेकेशन एंजॉय करते नजर आए Ram Charan, फैंस को भाया 'RRR' स्टार का अंदाज

दक्षिण सुपरस्टार राम चरण अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। वह अपने अभिनय के साथ-साथ अपने जबरदस्त लुक और फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। राम चरण इन दिनों तंजानिया की यात्रा पर हैं।

बता दें कि राम चरण सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और वह अपनी हॉलीडे की तस्वीरें लगातार फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वह अफ्रीकी प्रांत में ड्राइविंग का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि राम चरण अपने परिवार के साथ तंजानिया घूमने निकले हैं। राम चरण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस साझा किए गए वीडियो में राम चरण अपनी पत्नी उपासना कोनिडेला के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण ओपन जीप की सवारी कर रहे हैं। इसके अलावा वह वहां कुकिंग करते भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में राम चरण को ओपन एरिया में हाफ फ्राई बनाते देखा जा सकता है।

वीडियो में राम चरण का लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है। वह ब्लैक कलर की कार्गो पैंट और ब्लू कलर की जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। काला चश्मा लगाकर वह जंच रहे हैं। वीडियो में एक्टर का हेयरस्टाइल भी काफी गजब लग रहा है। वीडियो में एक्टर वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी भी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के साथ जिगी मार्ले का 'जंबो' गाना एड किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'आकर्षक अफ्रीका।'

राम चरण के इस वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। हर कोई एक्टर के लुक और अंदाज पर फिदा हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'क्या गजब हेयरस्टाइल है। मल्टी टेलेंटिड एक्टर।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शेर की फोटो लेते हुए चीता।' राम चरण के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह 'आरसी15' में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एक्शन ड्रामा फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news