
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। शादी के बाद भी दोनों का प्यार और रोमांस जारी है। हालांकि हाल ही में कुछ ऐसी बात सामने आई जिसे सुनकर दोनों के फैंस परेशान हो गए।
वो बात ये है कि ऐसा कहा जा रहा था कि दीपिका और रणवीर के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं है। दोनों के बीच कुछ दिक्कतें आ रही हैं और ये सब तब सामने आया जब एक ट्वीट वायरल हुआ जिसमे लिखा था कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच सब ठीक नहीं है।
क्या है मामला
यह ट्वीट तेजी से वायरल होने लगा और फैंस भी इससे परेशान होने लगे। सभी इस पर ट्वीट करने लगे कि क्या ऐसा सच में हैं। लेकिन इन सबके बीच रणवीर सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऐसा कुछ कहा कि ये खबर फेक हो गई। दरअसल, एक इवेंट के दौरान रणवीर से दीपिका के साथ उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा और उन्होंने जो कहा उसे सुनकर फैंस खुश हो गए।
रणवीर क्या बोले
रणवीर ने कहा, 'नजर ना लगे। हम मिले और साल 2012 में हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया तो 2022 में हमें साथ में 10 साल हो गए हैं।'
दीपिका के साथ काम करेंगे रणवीर
इसके बाद जब रणवीर से दीपका के साथ काम करने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मैं दीपिका की बहुत रिस्पेक्ट करता हूं और उसे काफी पसंद भी करता हूं। मैंने दीपिका से बहुत कुछ सीखा है, पर्सनल लाइफ में भी। सबके लिए एक प्यारा सा सरप्राइज है। आप सब हमें फिर एक बार साथ देखेंगे। दीपिका मेरी लाइफ में सबसे अच्छी चीज हैं और उनका मेरी जिंदगी में होना, इसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।'
वैसे बता दें कि हाल ही में खबर आई कि दीपिका की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। एक्ट्रेस के कई टेस्ट हुए। हालांकि इसके आगे दीपिका या उनकी टीम की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।
अपकमिंग फिल्में
दीपिका की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह पठान, फाइटर और प्रोजेक्ट के में नजर आने वाली हैं। पठान में वह शाहरुख खान, जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। तो फाइटर में ऋतिक रोशन और प्रोजेक्ट के में वह प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सर्कस में नजर आएंगे। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उनके साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी लीड रोल में हैं। वहीं सर्कस में वह जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के साथ दिखेंगे।
Keep up with what Is Happening!