
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज पुण्यतिथि है, बॉलीवुड की सुपर स्टार श्रीदेवी बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी उन्होंने अपने गानों और फिल्मों से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई जो हमेशा रहेगी और उनकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती. . श्री देवी की कमी आज भी चुभती है, खासकर उनके पति बोनी कपूर को।
श्रीदेवी ने महज 8 साल की उम्र से ही फिल्मी दुनिया को अपना जीवन समर्पित कर दिया था।श्रीदेवी ने 54 वर्षों में 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें से अधिकांश सुपर डुपर हिट रहीं।
बोनी कपूर और श्रीदेवी एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। बोनी और श्रीदेवी ने साल 1996 में शादी की थी। बोनी की दुनिया श्रीदेवी के इर्द-गिर्द घूमती थी। वह श्रीदेवी के लिए कुछ भी करने को तैयार थे। ऐसे में जब श्रीदेवी अचानक उन्हें छोड़कर चली गईं तो बोनी कपूर काफी परेशान हो गए थे।
श्रीदेवी की पुण्यतिथि से एक दिन पहले बोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी के साथ ली गई आखिरी तस्वीर शेयर की। यह फोटो मोहित मारवाह की शादी में ली गई थी। मोहित की शादी में शामिल होने के लिए ही श्रीदेवी दुबई पहुंची थीं।
बोनी ने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह श्रीदेवी के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं। बोनी ने श्रीदेवी के साथ अपनी दो पुरानी तस्वीरें भी शेयर कीं।
Keep up with what Is Happening!