
जापान में कमाई के मामले में आरआरआर नंबर वन भारतीय फिल्म बन गई है। वहां उन्होंने 41 लाख येन की कमाई की है।
इस बात की जानकारी आरआरआर फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह फिल्म पिछले अक्टूबर में जापान में रिलीज हुई थी।
शुरुआत में इसे अच्छा रिस्पांस नहीं मिला। लेकिन, धीरे-धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब इसने जापान में भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपए कमाए हैं। फिल्म ने प्राइवेट एंट्री के तौर पर ऑस्कर की रेस में भी एंट्री की है। हॉलीवुड में, उन्हें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में भी नामांकन मिला है।
इसे दो श्रेणियों, सर्वश्रेष्ठ चित्र और सर्वश्रेष्ठ गीत में गोल्डन ग्लोब नामांकन प्राप्त हुआ है। क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स में इसे पांच श्रेणियों में नामांकित किया गया है।
Keep up with what Is Happening!