Jeh Ali Khan Birthday: करीना-सैफ ने कुछ यूं मनाया अपने छोटे नवाब जेह का जन्मदिन, देखिए Inside तस्वीरें

Jeh Ali Khan Birthday: करीना-सैफ ने कुछ यूं मनाया अपने छोटे नवाब जेह का जन्मदिन, देखिए Inside तस्वीरें

सैफ की बहन सबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें जेह के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर में पटौदी भाई-बहन सैफ, सोहा और सबा एक साथ गुब्बारों और जन्मदिन की सजावट के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए।

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे जेह अली खान का दूसरा जन्मदिन मनाया गया। जहां एक तरफ तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जेह की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, घर पर करीना और सैफ ने बेटे के लिए जन्मदिन की पार्टी की। अब सोशल मीडिया पर सैफ की बहन सबा और सोहा ने जेह के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

सैफ की बहन सबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें जेह के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर में पटौदी भाई-बहन सैफ, सोहा और सबा एक साथ गुब्बारों और जन्मदिन की सजावट के साथ पोज देते हुए दिखाई दिए। वहीं, अगली तस्वीर में करीना को अपने बेटे जेह का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में सैफ, करीना, तैमूर और जेह ने केक के पास पोज दिया।

इस पार्टी में करीना कपूर सफेद रंग की ओवरसाइज टी-शर्ट पहनी हुई नजर आईं, जबकि सैफ ने सफेद पेंट के साथ गुलाबी और सफेद धारीदार शर्ट पहनी थी। वहीं तैमूर ब्लैक टी शर्ट और व्हाइट पैंट में नजर आए और जेह स्काई ब्लू टी शर्ट में क्यूट लग रहे थे। पार्टी में करिश्मा कपूर भी कैजुअल लुक में नजर आईं।

इस पार्टी में सभी मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान अचानक एक गुब्बारा उड़ते हुए आसमान की तरफ चला गया, जिसे देख सब उत्साहित हो गए। इसी वीडियो को साझा करते हुए सोहा अली खान ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा, 'अगर आज रात आप आसमान में कोई अनजान चीज देखते हैं तो आप सब जानते हैं।

इस पार्टी में सैफ की बहन सबा अली खान, सोहा अली खान, उनकी बेटी इनाया नौमी खेमू, अंगद बेदी, उनके बच्चे मेहर और गुरीक, करिश्मा कपूर, उनके बच्चे समायरा और कियान समेत कई लोग शामिल हुए। अब सोशल मीडिया पर जेह के जन्मदिन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा बरसा रहे हैं और बर्थडे बॉय को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news