पति संग रोमांस करती नजर आईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, हसीन वादियों से दिखी शानदार केमिस्ट्री

इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में सपना अपने पति वीर साहू संग रोमांस करती नजर आ रही हैं।
पति संग रोमांस करती नजर आईं हरियाणवी डांसर सपना चौधरी, हसीन वादियों से दिखी शानदार केमिस्ट्री

अपने बेहतरीन गानों और शानदार डांस मूव्स के लिए मशहूर हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं। बिग बॉस फेम सपना चौधरी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैन फॉलोइंग के मामले में बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर देने वाली अभिनेत्री के फैंस भी उनके इस पोस्ट्स को ना सिर्फ पसंद करते हैं बल्कि बेसब्री से उनकी तस्वीरों और वीडियोज का इंतजार भी करते हैं।

इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में सपना अपने पति वीर साहू संग रोमांस करती नजर आ रही हैं। शेयर किए गए इस वीडियो में सपना के पति वीर छत पर अकेले खड़े नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद वीडियो में सपना चौधरी की एंट्री होती है और अपने पति संग रोमांस करती दिखती है। पहाड़ों के बीच ढलते सूरज में रोमांस करते सपना-वीर का यह वीडियो एक्ट्रेस के फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, दिल की धड़कन। हाल ही में शेयर किए गए इस वीडियो पर सपना के फैंस जंकर प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ ही फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, परफेक्ट जोड़ी। एक अन्य फैन ने लिखा, मेड फॉर इच अदर। वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, बेस्ट कपल। इसके साथ ही फैंस लगातार कमेंट्स कर सपना और उनके पति की इस वीडियो और उनकी जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह पहली बार नहीं है जब सपना ने इस तरह सबके सामने अपने पति के लिए अपना प्यार जाहिर किया हो। एक्ट्रेस ने इससे पहले अपने पति का नाम अपने हाथ पर लिखवाया था। इसके अलावा एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने ईद पर भी अपना एक डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर किया था। इस वीडियो में सपना नीले रंग के आउटफिट में डांस करती नजर आ रही थीं, जिसे फैंस ने जमकर पंसद किया था।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news