
देशभर में 8 मार्च को रंगों के त्योहार होली मनाया जाएगा। वहीं 7 मार्च को होलिका दहन होगा, लेकिन कई जगहों पर 6 मार्च को भी होलिका दहन किया गया है। तो वहीं बॉलीवुड में होली का सेलिब्रेशन जोरों-शोरों से शुरू हो चुका है। शिल्पा शेट्टी ने 6 मार्च को होलिका दहन किया है। इसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
शिल्पा शेट्टी ने परिवार के साथ किया होलिका दहन
शिल्पा शेट्टा हमेशा अपने पूरे परिवार के साथ त्योहार की खुशियां मनाती हैं और इसकी झलक भी फैंस के लिए शेयर करती हैं। बीते दिन भी शिल्पा ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने दोनों बच्चों पति राज और मां के साथ होलिका दहन करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस बेटी को गोद में लिए हुए हैं। शिल्पा शेट्टी ने इस मौके पर रेडल कलर का सूट पहना था और वे काफी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस लकड़ियों में आग लगाती हुईं नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में लिखा है, हम छोटी-छोटी चिट्ठियां बनाते हैं, अपनी सभी नकारात्मक भावनाओं, विचारों को लिखते हैं और इसे प्रेम और प्रकाश के रूप में ब्रह्मांड में जाने देते हैं।
शिल्पा ने फैंस को होली विश की
अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'यह एक रस्म है जिसे हम हर साल होलिका दहन पर करते हैं। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि विश्वास और भक्ति के साथ, भगवान हमेशा आपकी रक्षा करते हैं और आप हमेशा नकारात्मकता को जलाकर राख कर देते हैं और अपने जीवन को सकारात्मकता और प्रेम के रंगों से भर देते हैं, यह होली आपके लिए खुशी, समृद्धि और महान स्वास्थ्य लाए आप और आपके प्रियजन। होली की शुभकामनाएं आप सभी को'।
शिल्पा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म 'इंडियन पुलिस फोर्स' में विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग लीड रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी पहली बार एक फीमेल पुलिस ऑफिस का किरदार निभाएंगी।
Keep up with what Is Happening!