एयरपोर्ट पर फैंस संग Shraddha Kapoor ने लगाए ठुमके, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन पर फैंस के साथ समय बिताया था। अब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान भी वह एक फैंस के साथ जमकर मस्ती करती नजर आईं। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
एयरपोर्ट पर फैंस संग Shraddha Kapoor ने लगाए ठुमके, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस कारण वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। श्रद्धा अपने फैंस के साथ अक्सर मौज मस्ती करती हुई देखी जाती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने जन्मदिन पर फैंस के साथ समय बिताया था। अब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान भी वह एक फैंस के साथ जमकर मस्ती करती नजर आईं। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में श्रद्धा को मुंबई एयरपोर्ट पर आते हुए देखा गया, जहां वह अपनी कार से बाहर निकलीं और हाथ हिलाकर मीडिया का अभिवादन किया। इस दौरान श्रद्धा ने एक हल्के पीले रंग का गोल गले वाला टॉप और लाइट पिंक कलर में बड़े आकार की बेज पैंट पहनी थी। साथ ही धूप से बचने के लिए चश्मा भी पहना हुआ था। सिंपल लुक में वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं।

इस दौरान एक फैंस ने उनके साथ डांस करने की इच्छा जता दी, जिसे पूरा करने से अभिनेत्री मना नहीं कर पाईं। उन्होंने अपनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' के गाने 'शो मी द ठुमका' पर फैंस के साथ डांस किया। वह दोनों गाने के हुक-स्टेप करते दिखे। अभिनेत्री, फैंस के डांस को देख प्रभावित हो गईं।

अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही अभिनेत्री की तारीफ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'श्रद्धा बॉलीवुड की सबसे प्यारी लड़की हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जमीन से जुड़ी हैं श्रद्धा कपूर।' एक ने लिखा, 'एक बार फिर श्रद्धा ने दिल जीत लिया।'

वहीं, बात करें 'तू झूठी मैं मक्कार' के बारे में तो इस फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मिलकर निर्देशित किया है। यह होली के मौके पर यानी आठ मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया, बोनी कपूर, अनुभव सिंह बस्सी भी मुख्य किरदार में हैं।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news