अंजान महिला का हाथ पकड़े सिंगर हनी सिंह की फोटो वायरल, यूजर्स बोले- ‘नई भाभी..?’

ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि तलाक के बाद हनी सिंह को नई पार्टनर मिल गई हैं। वहीं कुछ ने बताया कि उनके सॉन्ग का प्रमोशन है। पिछले महीने ही सिंगर का तलाक हुआ था। अब जब उनकी ये तस्वीर सामने आई तो यूजर्स कमेंट्स में उनकी लव लाइफ को लेकर कमेंट करने लगे।
अंजान महिला का हाथ पकड़े सिंगर हनी सिंह की फोटो वायरल, यूजर्स बोले- ‘नई भाभी..?’

हनी सिंह ने कुछ दिन पहले एक तस्वीर शेयर कर सभी को चौंका दिया जिसमें वो मिस्ट्री वूमेन का हाथ पकड़े हुए थे। तस्वीर में दोनों का हाथ दिख रहा है। चेहरा रिवील नहीं किया गया। यूजर्स पोस्ट देखकर यह दावा करने लगे कि ये मॉडल और एक्टर टीना थडानी हैं।

ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि तलाक के बाद हनी सिंह को नई पार्टनर मिल गई हैं। वहीं कुछ ने बताया कि उनके सॉन्ग का प्रमोशन है। पिछले महीने ही सिंगर का तलाक हुआ था। अब जब उनकी ये तस्वीर सामने आई तो यूजर्स कमेंट्स में उनकी लव लाइफ को लेकर कमेंट करने लगे।

हनी सिंह की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, ‘यह हमारे बारे में है, मै और तुम। मेरा गाना टुगेदर फॉरेवर अब रिलीज हो गया है। अपने चाहने वालों के साथ रील बनाएं।‘

पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘टीना मैम है।‘ एक यूजर लिखते हैं, ‘नई शादी कर ही लो पाजी अब।‘ एक अन्य ने लिखा, ‘न्यू भाभी?’ एक यूजर कहते हैं, ‘नई भाभी आ गई क्या?’ एक  फैन ने कमेंट किया, ‘नई जिंदगी के लिए बधाई हो यो यो।‘   

हनी सिंह ने जो तस्वीर शेयर की है यूजर्स ने सबूत खोज निकाला कि वह मॉडल और एक्टर टीना थडानी ही हैं। दरअसल मिस्ट्री वूमेन के हाथ में जो ब्रेसलेट है वैसा ही ब्रेसलेट पहनकर टीना ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया पेज पर एक तस्वीरें शेयर की थी। माना जा रहा है हनी सिंह ने थ्रोबैक फोटो पोस्ट की।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news