
मशहूर गायक सोनू निगम को लेकर एक चिंताजनक खबर आ रही है। सिंगर पर एक म्यूजिक इवेंट के दौरान हमला किया गया है। सिंगर के साथ-साथ उनके भाई पर भी अटैक किया गया है।
सोनू निगम खतरे से बाहर हैं, लेकिन उनके भाई को काफी चोट आई है। फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। सोनू निगम का कहना है कि उनके बॉगीगार्ड ने उन्हें इस हमले से सुरक्षित बचा लिया।
सिंगर के साथ यह हादसा चेंबूर में एक लाइव म्यूजिक इवेंट के दौरान हुआ। कहा जा रहा है कि यहां सोनू निगम और उनके भाई पर शिव सेना कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। सोनू निगम को कुछ लोगों ने धक्का दिया। सिंगर के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस घटना को लेकर मुंबई पुलिस ने कहा कि रात 11 बजे के आसपास घटना हुई, जब सोनू निगम चेंबूर में एक संगीत समारोह में शामिल भाग ले थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब सोनू निगम बाहर निकले तो सेल्फी लेने के लिए प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया।
इस दौरान उनके दो सहयोगियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद सोनू निगम के सहयोगियों के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक को चोट आई।
Keep up with what Is Happening!