Sunil Grover को रातों-रात किया गया जब शो से बाहर, वर्षों बाद छलका एक्टर का दर्द

हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचना सुनील ग्रोवर के लिए कभी आसान नहीं रहा एक्टर ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक बार उन्हें शो में रिप्लेस कर दिया गया था। हैरानी की बात ये थी कि उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं दी गई थी।
Sunil Grover को रातों-रात किया गया जब शो से  बाहर, वर्षों बाद छलका एक्टर का दर्द

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसने पर मजबूर कर देते हैं। हर किरदार में वह अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुके हैं। आज सुनील ग्रोवर दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहे है।

हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचना सुनील ग्रोवर के लिए कभी आसान नहीं रहा एक्टर ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक बार उन्हें शो में रिप्लेस कर दिया गया था। हैरानी की बात ये थी कि उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं दी गई थी।

सुनील ग्रोवर अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि 'एक शो था जिसमें मैं रिप्लेस हो गया था तीन दिन के शूट के बाद और मुझे बताया भी नहीं गया। किसी और से पता चला मुझे। और इस हादसे के बाद वह लगातार यही सोचते कि क्या दोबारा उन लोगों के साथ काम कर पाएंगे। अचानक हुए इस पूरे विवाद के बाद वो जैसे गायब हो गए। फिर एक बार उन्होंने ट्राई करने के बारे में सोचा।

इसके अलावा सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोवर्स और सक्सेस को लेकर बात की। उन्होंने कहा, ''मैं सबसे रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज खुद को जज मत करो कि कितने फॉलोवर्स हैं, कितने कमेंट्स हैं। ये आपकी सेल्फ वर्थ डिसाइड करेगा। प्लीज ऐसा मत करो, मैंने कई लोगों को डिप्रेशन में जाते हुए देखा है इस वजह से'।

बता दें कि यह पूरा किस्सा कपिल शर्मा शो से जुड़ा है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुई एक अनबन ने सुनील ग्रोवर की शो से छुट्टी करवना दी थी। फिर भी सुनील ग्रोवर अब बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं। सलमान खान और शाहरुख खान के साथ कॉमेडियन ने काफी अच्छा काम किया है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news