
सुष्मिता सेन बीते कई दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद वह पूरी तरह से ठीक हैं। अब लगातार वह फैंस के साथ सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं और अपनी हेल्थ अपडेट साझा करती हैं। अब एक बार फिर सुष्मिता ने लाइव आकर अपने फैंस के साथ बातचीत की और अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी।
सुष्मिता सेन इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और फैंस के साथ बात की। अभिनेत्री ने बताया कि वह एक लाइफ फैशन शो में पहुंची थीं, जहां उन्होंने रैम्प वॉक किया और उन्हें बहुत खुशी हुई। वह बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि जब वह वॉक कर रही थीं, तब फैंस उनके लिए चीयर्स कर रहे थे। वह फैशन शो में हिस्सा लेने के बाद बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं। सुष्मिता ने फैशन शो के बाद फैंस को लाइव आकर यह जानकारी दी।
इस बीच सुष्मिता का फैशन शो का भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रैम्प वॉक करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने येलो कलर का लहंगा पहन रखा था, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। रैम्प पर चलते समय अभिनेत्री के हाथों में एक गुलदस्ता भी था, जिसके साथ वह वॉक करते हुए ग्लैमरस लग रही थीं। साथ ही उन्होंने फैंस के साथ भगवान का भी शुक्रिया अदा किया। अब फैंस अभिनेत्री के इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और उनके लुक की काफी तारीफ कर रही हैं।
हाल ही में अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनके हृदय में 85 फीसदी ब्लॉकेज था, जिसकी वजह से डॉक्टरों को एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी। इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस काफी हैरान हो गए थे, लेकिन अभिनेत्री ने फैंस को अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि ट्रीटमेंट के बाद अब वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही हैं और जल्द ही वेब सीरीज 'आर्या' की शूटिंग पूरी करेंगी।
Keep up with what Is Happening!