हिंदी एवं मराठी फिल्मों के जाने-माने दिग्गज अभिनेता सुनील शेंडे का निधन

रिपोर्ट्स के अनुसार,अभिनेता ने मुंबई में विले पार्ले पूर्व स्थित अपने घर पर रात एक बजे के करीब अंतिम सांस ली। सुनील शेंडे के निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर फ़ैल गई है।
हिंदी एवं मराठी फिल्मों के जाने-माने दिग्गज अभिनेता सुनील शेंडे का निधन

हिंदी एवं मराठी फिल्मों के जाने -माने दिग्गज अभिनेता सुनील शेंडे का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार,अभिनेता ने मुंबई में विले पार्ले पूर्व स्थित अपने घर पर रात एक बजे के करीब अंतिम सांस ली।

धारावाहिक शांति में सुनील शेंडे के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर राजेश तैलंग ने अभिनेता के निधन की जानकारी देते हुए लिखा- एक महान कलाकार और बेहतरीन इंसान। श्री सुनील शेंडे नहीं रहे। मेरी किस्मत अच्छी है कि शांति धारावाहिक में उनके साथ काम कर सका। मैंने उनके बेटे का रोल निभाया था। बाबूजी, सादर श्रद्धांजलि। '

सुनील शेंडे के निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर फ़ैल गई है।

दिग्गज अभिनेता सुनील शेंडे ने बॉलीवुड में ‘गांधी’, ‘वास्तव’ और ‘सरफरोश’ जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया था।

इसके अलावा उन्होंने मराठी की ‘जस बाप ताशे पोरम’, ‘ईश्वर’, ‘नरसिम्हा’, ‘काथुंग’ और ‘मधुचंद्राची रात’ जैसी फिल्मों में काम किया था। इतना ही नहीं सुनील शेंडे ने हिंदी टीवी शो ‘सर्कस’ में सुपरस्टार शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाया था।

सुनील शेंडे का निधन मनोरंजन जगत की अपूरणीय क्षति है। शेंडे अपने पीछे पत्नी ज्योति और दो बेटे ऋषिकेश और ओमकार को छोड़ गए हैं।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news