महेंद्र सिंह धोनी को भेजे जाने वाले थे 2 हजार कड़कनाथ मुर्गे, बर्ड फ्लू की वजह से ज्यादातर की मौत
मध्य प्रदेश के लोकप्रिय काले मुर्गे कड़क नाथ भी अब बर्ड फ्लू के चपेट में आ गए हैं। इस वायरस की वजह से मध्य प्रदेश के झाबुआ में 2,500 मूर्गों की मौत हो चुकी है।
पोल्ट्री फर्म के डायरेक्टर विनोद मेदा का कहना है कि इन मुर्गों मे से ज्यादातर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भेजे जाने वाले थे।
मामले का खुलासा होते ही इस क्षेत्र से मुर्गों को कहीं भी बाहर भेजने पर फिलहाल तीन महीनों के लिए रोक लगा दिया गया है।
विनोद मेदा ने बताया कि उनको धोनी के यहां से 2000 मुर्गों को ऑर्डर मिला था। इसके बाद सी है मैंने लगभग 2,850 चूजों को पालने की तैयारी शुरू कर दी थी।
10 जनवरी को मैं धोनी की फर्म को 2,000 मुर्गे देने वाला था। लेकिन इससे 4,5 दिन पहले ही मेरे ज्यादा तर मुर्गे मर गए और जांच में पता चला की उनमें H5N1 वायरस था, जिसे हम बर्ड फ्लू के नाम से जानते हैं।
इस मामले पर सतर्कता दिखाते हुए पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ आरके रोकड़े ने बिमारी को फैलने से रोकने के लिए मेदा के फर्म के एक किलो मीटर दायरे को पूरी तरह से सील करने का आदेश दे दिया है।
फर्म के सभी चूजे, अंड़े और सामाग्री नष्ट कर दी जाएगी और विनोद मेदा को इसके लिए मुवावजा दे दिया जाएगा। पूरे क्षेत्र के सेनेटाइजेशन की व्यवस्था भी करा दी गई है।
Keep up with what Is Happening!