मुंबई: दूतावास में काम करने वाली ब्रिटिश महिला से बांद्रा के क्लब में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार 44 वर्षीय पीड़िता ब्रिटिश दूतावास में काम करती है। घटना मंगलवार रात करीब 11.30 बजे की है, जब महिला अपने पति और दोस्तों के साथ क्लब गई थी।
मुंबई: दूतावास में काम करने वाली ब्रिटिश महिला से बांद्रा के क्लब में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई के बांद्रा स्थित क्लब में एक ब्रिटिश महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में 35 वर्षीय युवक के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार किया गया है। बांद्रा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर की है। आरोपी एमबीए ग्रेजुएट है और पेशेवर है।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार 44 वर्षीय पीड़िता ब्रिटिश दूतावास में काम करती है। घटना मंगलवार रात करीब 11.30 बजे की है, जब महिला अपने पति और दोस्तों के साथ क्लब गई थी। जब महिला वॉशरूम गई, तो 35 वर्षीय आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला फिर अपनी टेबल पर लौटी और अपने पति और दोस्तों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद वे आरोपी की ओर दौड़े और उसे पकड़ लिया।

इस बीच, पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान घनश्याम लालचंद यादव के रूप में की गई है। उसे भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल), 354 ए (अनुचित शारीरिक संपर्क या यौन उत्पीड़न) धारा 509 (शब्दों, इशारों या ऐसी हरकत जिसका उद्देश्य किसी महिला का अपमान करना है) के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news