
भारी बारिश की वजह से देश का बड़ा हिस्सा बाढ़ का सामना कर रहा है। इस समय महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की नदियां उफान पर हैं।
मौसम विभाग ने मुंबई और पुणे समते महाराष्ट्र के 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राज्यों में भी मॉनसून का असर देखा जा रहा है।
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, रत्नागिरि, कोल्हापुर, रायगढ़, अमरावति, सतारा, सिंधुदुर्ग और ठाणे में रेड अलर्ट जारी किया है। नासिक और पुणे में भी भारी वर्षा हो सकती है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को लगातार चौकन्ना रहने और लोगों की मदद करने का निर्देश दिया है।
कर्नाटक में बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 32 लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने लोगों की मदद के लिए तत्काल प्रभाव से 500 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के बड़े हिस्से में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
Keep up with what Is Happening!