महाराष्ट्र: मंगलवार रहा मुंबई में 2021 का सबसे गर्म दिन, जनवरी में ही तापमान 35 डिग्री के पार
एक तरफ जहां देश के उत्तरी भाग में ठंड का कहर जारी है वहीं दूसरी ओर मुंबई में पारा चढ़ता जा रहा है।
मुंबई ने मंगलवार को 35.3 डिग्री सेल्सियस के साथ इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। साल के पहले दो हफ्तों में ही अधिक्तम तापमान पिछले साल जनवरी के उच्चतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है।
भारतीय मौसम विभाग के सांताक्रूज स्टेशन पर अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक था। यहां सोमवार को तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं कोलाबा में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था।
न्यूनतम तापमान भी मंगलवार को सामान्य से अधिक रहा। हालांकि ये सोमवार की तुलना में थोड़ा कम था. सांताक्रुज में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक और सोमवार के तापमान से 0.5 डिग्री कम था।
वहीं कोलाबा में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सोमवार से केवल 0.1 डिग्री कम और सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक था।
IMD के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर राज्य और शहर में शीत लहर उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवा के कारण होती है। हालांकि इस साल हवा के पैटर्न में बदलाव हुआ है. तेलंगाना और तमिलनाडु की गर्म हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है।
Keep up with what Is Happening!