
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शासन स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार को राज्य सरकार ने कुल 16 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं।
आलोक सिन्हा के रिटायरमेंट से रिक्त हुए कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) के पद पर मनोज कुमार सिंह को तैनात किया गया है। वहीं मुकुल सिंघल की सेवानिवृत्ति से खाली हुए राजस्व परिषद अध्यक्ष पद पर संजीव मित्तल को भेजा गया है।
संजीव मित्तल अभी तक अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के पद पर तैनात थे। अपर मुख्य सचिव नगर विकास डा.रजनीश दुबे को नगर विकास विभाग से चलता करते हुए दुग्ध विकास व पशुधन विभाग में भेजा गया है। वहीं राजेश कुमार सिंह को परिवहन विभाग से हटाकर महत्वहीन समझे जाने वाले उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
इन 16 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के हुए तबादले
1. संजीव मित्तल राजस्व परिषद के अध्यक्ष बनाए गए
2. अरविंद कुमार को औद्योगिक विकास आयुक्त का भी चार्ज दिया गया
3. नरेंद्र भूषण प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी बनाए गए
4. मेरठ के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को सीईओ ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया
5. नितिन रमेश गोकर्ण को प्रमुख सचिव आवास व शहरी नियोजन बनाया गया
6. दीपक कुमार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा बनाया गया
7. सुभाष चंद्र शर्मा को प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास बनाया गया
8. सुधीर गर्ग प्रमुख सचिव राजस्व बनाए गए
9. अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे को नगर विकास से हटाया गया। रजनीश दुबे अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास मत्स्य पशुधन व समन्वय विभाग भेजे गए
10. मनोज कुमार सिंह को अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास पंचायती राज के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया
11. अमृत अभिजात को प्रमुख सचिव नगर विकास व नगरीय रोजगार बनाया गया
12. राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बने
13. एल वेंकटेश्वरलू प्रमुख सचिव परिवहन बनाए गए
14. नीना शर्मा डायरेक्टर उत्तर प्रदेश शासन व प्रबंधन अकैडमी भेजी गई
15. एम देवराज को प्रमुख सचिव ऊर्जा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया
16. राधा एस चौहान को अपर मुख्य सचिव संस्थागत वित्त बनाया गया
Keep up with what Is Happening!