
अमेजन ने अपनी नई फायर टीवी क्यूब Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) को लॉन्च कर दिया है। टीवी क्यूब के साथ कंपनी ने नए Alexa Voice Remote Pro को भी लॉन्च किया है। Fire TV Cube को को भी अब Alexa के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं Alexa Voice Remote Pro को एलेक्सा रिमोट के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया गया है, जो दो कस्टमाइजेबल बटन के साथ आता है।
Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) और Alexa Voice Remote Pro की कीमत
Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) को 13,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं Alexa Voice Remote Pro की कीमत 2,499 रुपये है। वॉयर रिमोट प्रो के फिलहाल प्री ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी बिक्री 16 नवंबर से शुरू होगी।
Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
यह अमेजन के फायर टीवी क्यूब सेकेंड जेन का अपडेट वर्जन है। इसे Alexa के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। Amazon Fire TV Cube (3rd Gen) में 4K अल्ट्रा एचडी, डॉल्बी विजन, एचडीआर और डॉल्बी एटमोस जैसे फीचर्स का सपोर्ट है। इसमें HDMI इनपुट पोर्ट के साथ वाईफाई 6E सपोर्ट और सुपर रिजॉल्यूशन अपस्केलिंग मौजूद है।
Alexa Voice Remote Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
यह एलेक्सा रिमोट का प्रो मॉडल है, जो दो कस्टमाइजेबल बटन के साथ आता है। Alexa Voice Remote Pro में बिल्ट-इन वॉइस फाइंडर ऑप्शन का सपोर्ट मिलता है, इसकी मदद से इसे खोने पर केवल एलेक्सा कहकर ढूंढा जा सकता है। इसे फायर टीवी, स्ट्रीमिंग डिवाइस और स्मार्ट टीवी के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। रिमोट के साथ दो कस्टमाइजेबल बटन मिलती हैं, जिन्हें किसी स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए वन-टच शॉर्टकट बनाया जा सकता है। इसके साथ मोशन-एक्टिवेटिड बैकलिट बटन का भी स्पोर्ट मिलता है। यानी अंधेरे में रिमोट को यूज करने पर इसकी बटन लाइट ऑन हो जाती है।
Keep up with what Is Happening!