1.87 इंच डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Apple जैसी दिखने वाली Pebble Frost स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च

Pebble Frost स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 1999 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यह चार कलर्स- ब्लैक, ब्लू, ग्रे और ओरेंज में आती है।
1.87 इंच डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Apple जैसी दिखने वाली Pebble Frost स्मार्टवॉच भारत में हुई लॉन्च

Pebble ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Pebble Frost को भारत में लॉन्च किया है जो 1.87 इंच डिस्प्ले के साथ आती है। स्मार्टवॉच की खास बात इसका डिजाइन है। यह देखने में एप्पल वॉच जैसी लगती है।

इसमें बेसिक स्मार्टवॉच फीचर्स जैसे ब्लूटूथ कॉलिंग और फिटनेस ट्रैकिंग दिए गए हैँ। पेअरिंग के लिए यह ब्लूटूथ पर ही निर्भर करती है। इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस मिलते हैं। कंपनी ने इसे भारत में अपनी अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच रेंज में लॉन्च किया है। 

Pebble Frost स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 1999 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। यह चार कलर्स- ब्लैक, ब्लू, ग्रे और ओरेंज में आती है। अगर देखें तो इस प्राइस पर यह स्मार्टवॉच भारत में मिलने वाली अधिकतर अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच जैसे बोट, नॉइज और फायरबोल्ट से भी कम कीमत में आती है। 

Pebble Frost देखने में Apple Watch से लगभग मिलती जुलती है। समानताओं में इसमें क्राउन और राइट साइड पर दिया गया बटन, स्ट्रैप और आयताकार डिस्प्ले डिजाइन शामिल हैं।

इसमें 1.87 इंच का आईपीएस डिस्प्ले मिलता है जिसमें ब्लूटूथ कॉलिंग और 100 से ज्यादा वॉचफेस दिए गए हैं। इसमें बेसिक स्मार्टवॉच फीचर्स जैसे ब्लूटूथ कॉलिंग और फिटनेस ट्रैकिंग दिए गए हैँ। पेअरिंग के लिए यह ब्लूटूथ का इस्तेमाल करती है।

वियरेबल को डस्ट और वॉटर के लिए IP67 रेट किया गया है। इसमें बिल्ट-इन हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्टेप और स्लीप ट्रैकिंग आदि दिए गए हैँ। इसे स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के माध्यम से कनेक्ट किया जा सकता है। जिसके बाद इससे ब्लूटूथ कॉलिंग की जा सकती है।

स्मार्टफोन कॉल के लिए इसमें हैंड्सफ्री ब्लूटूथ स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा भी इसमें कई और फीचर्स जैसे कैलेंडर, कैमरा कंट्रोल, केल्कुलेटर और म्यूजिक कंट्रोल भी दिए गए हैँ। 

Keep up with what Is Happening!

Related Stories

No stories found.
Best hindi news platform for youth. हिंदी ख़बरों की सबसे तेज़ वेब्साईट
www.yoyocial.news